कोरोना अपडेट 7-2-2021: आज 7 पॉजिटिव मिले

3 क्लोज कांटेक्ट, 4 नए केस

 | 
कुल संक्रमितों की संख्या 11820 

उदयपुर 7 फरवरी 2021 | उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। जिले में आज कोरोना के 7 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में जनवरी माह में अब तक 453 मरीज़ मिल चुके है। जबकि फरवरी माह में अब तक 44 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत  1. 24 % है जबकि कल 1.08% और परसो 1.08 % था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की रविवार 7 फरवरी को 565 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 558 नेगेटिव और 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 7 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 5 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 2 नए केस संक्रमित पाए गए है; जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 2 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 नए केस मिले। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 3 क्लोज कांटेक्ट, 4 नए संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव
 
पोस्ट ऑफिस के पास डबोक, देवी नगर नवरत्न काम्प्लेक्स भुवाणा, रविंद्र नगर ग्लास फैक्ट्री के पास, शर्मा कॉलोनी आरएमवी रोड महिला मंडल स्कूल के पास, टेक्नो वर्कशॉप के पास देवाली बलीचा वाली गली गोवर्धन विलास, गोविन्द नगर हिरणमगरी सेक्टर 13 उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11820 हो गई है। जबकि 11467 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 192 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 233 है। अब तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 120 हो गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News