कोरोना अपडेट 7-3-2021: आज कुल 19 पॉजिटिव मिले

4 क्लोज कांटेक्ट, 15 नए केस

 | 

कुल संक्रमितों की संख्या 12134 

उदयपुर 7 मार्च 2021 उदयपुर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का प्रहार बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है। जिले में आज कोरोना के कुल 19 पॉजिटिव पाए गए है। मार्च माह में अब तक 141 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 1.82% है जबकि कल 2.99% और परसो 6.08% था।   

फ़रवरी माह की 28 तारीख तक 11993 संक्रमित मिल चुके थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की रविवार 7 मार्च को 1042 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 1023 नेगेटिव और 19 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 19 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 12 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 4 क्लोज कांटेक्ट तथा 8 नए केस संक्रमित पाए गए है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 7 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे में 7 नए केस पॉजिटिव मिले है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 5 क्लोज कांटेक्ट, 15 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

सुरन गोगुन्दा, जय श्री कृष्णा रेज़ीडेंसी न्यू नवरतन बड़गांव, उदय टावर नवरतन काम्प्लेक्स भुवाणा, शक्ति कॉलोनी बड़गांव, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे होली चौक बड़गांव, वर्मा कॉलोनी सेक्टर 9, शाही काम्प्लेक्स हिरणमगरी सेक्टर 11, वर्धमान पार्ट्स पटेल डेयरी के पास सवीना, रोड न. 10 अशोक नगर, सी ब्लॉक हिरणमगरी सेक्टर 14, नार्थ आयड़ नाकोड़ा बर्तन उदयपुर, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 14, आशीर्वाद नगर शोभागपुरा, रोड न. 5, पाठों की मगरी सुभाष नगर उदयपुर, हरिदास जी की मगरी मुल्ला तलाई, उदय पार्क के सामने एसएस कोचिंग सेंटर के पास हिरणमगरी सेक्टर 5, न्यू केशव नगर उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 12134 हो गई है। जबकि 11871 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 102 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 139 है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 124 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News