कोरोना अपडेट 7-6-2021, आज 15 पॉजिटिव, 901 नेगेटिव

2 कोरोना वारियर्स, 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 10 नए केस

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या 55925

उदयपुर 7 जून 2021। कोरोना की दूसरी लहर अब उतार पर है। जिले में आज कोरोना के 15 पॉजिटिव मिले। अब तक जिले में इस महामारी के शिकार संक्रमितों का आंकड़ा देखते देखते 55 हजार के पार पहुँच गया है। सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत आज  1.64% है जबकि कल 1.13%और परसो   0.94% था।   

पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना का क़हर कम हुआ है। अप्रैल माह में ही आंकड़ा लगभग पूरे साल के आंकड़े से डेढ़ गुणा था। अप्रैल माह में 21448 संक्रमित तथा मई माह 20843 मरीज़ संक्रमित पाए गए थे यानि औसतन 693 प्रतिदिन जबकि 31 मार्च 2021 तक 13292 मरीज़ पाए गए थे।। वहीँ जून माह के सात दिन में 341 कोरोना पॉजिटिव मिले है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की सोमवार को 916 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 901 नेगेटिव और 15 कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है। 

आज की रिपोर्ट में पाए गए 15 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 14 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 कोरोना वारियर्स, 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 9 नए केस संक्रमित पाए गए है। ग्रामीण क्षेत्र से मात्र 1 नया केस कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस तरह आज कुल 15 कोरोना पॉजिटिव में से 2 कोरोना वारियर्स, 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 10 नए केस संक्रमित पाए गए है।  

इन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना संक्रमित 

महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल उदयपुर, मैन रोड सेक्टर 14, आवरी माता मंदिर के पास उदयपुर, सहेली नगर सहेलियों की बाड़ी उदयपुर, बप्पा रावल नगर सेक्टर 6, आज़ाद नगर कच्ची बस्ती सेक्टर 3, चिराग काम्प्लेक्स कल्याण श्री पानेरियों की मादड़ी, स्वराज नगर सेक्टर 11, मादड़ी उदयपुर, हिरणमगरी सेक्टर 5 उदयपुर, मुल्ला तलाई उदयपुर, G ब्लॉक सेक्टर 14 उदयपुर से पाए गए। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 55925 हो गई है। जबकि 54450 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 463 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 777 है। जबकि 3 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालो का आंकड़ा 698 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News