कोरोना अपडेट 7 अगस्त 2021- आज 4 पॉजिटिव, 1405 नेगेटिव

4 पॉज़िटिव में से सभी 4 नए केस ..

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या 56345..

उदयपुर 7 अगस्त 2021 । सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कोरोना की दूसरी लहर के उतार के चलते उदयपुर ज़िले में आज 4 पॉजिटिव केस मिले है। आज सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत आज 0.28% है जबकि कल 0.28 % और कल 0.50% था।

अप्रैल और मई माह में जो आंकड़े आए (अप्रैल: 21448 संक्रमित तथा मई: 20843) और आमजन में अफरा तफरी थी, वहीँ, जून में इन आंकड़ों में अनुकूल गिरावट आई और पुरे जून में 19 केस प्रति दिन के औसत से 587 केस आए। जुलाई के 31 दिनों में कुल 145 नए केस की पुष्टि हुई है। पिछले 56 दिनों में कोरोना से कुल 96 मौतें हुई हैं। जबकि अगस्त के सात दिनों में 30 केस पॉजिटिव मिले है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शनिवार को 1409 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 1405 नेगेटिव पाए गए है और 4 पॉज़िटिव मिले है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 4 पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र में से 4 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 4 नए केस संक्रमित मिले है। ग्रामीण क्षेत्र से कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले है। इस प्रकार आज कुल कोरोना पॉजिटिव में सभी नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है।

इन क्षेत्रो से मिले संक्रमित 
 
खारोल कॉलोनी फतेहपुरा उदयपुर, यूनिवर्सिटी रोड उदयपुर, लेक पिछोला होटल उदयपुर, बड़ी उदयपुर से संक्रमित पाए गए।   

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 56341 हो गई है, जबकि 55535 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 56 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक्टिव केस 56 रह गए हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से अब तक मौतों का आंकड़ा 754 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News