कोरोना अपडेट, आज 7 पॉजिटिव, 8 रिकवर

संक्रमण दर 1% से नीचे; एक्टिव मरीजों की संख्या 10

 | 
corona

अब तक कुल संक्रमित 74215

उदयपुर 11 मार्च 2022। ज़िले में आज 4 लोग संक्रमित पाए गए है। जबकि कल 5 संक्रमित पाए गए थे। पांच दिनों से संक्रमण दर 1% से नीचे यानि आज 0.85%, कल 0. 55% तो परसो 0.95% थी। फरवरी माह में कुल 4069 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1796 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 2280 संक्रमित मिले थे। वहीँ मार्च के दस दिन में ग्रामीण क्षेत्र से 43 और शहरी क्षेत्र से 47 संक्रमित मिले है। 

फ़रवरी के शुरू होते ही संक्रमण दर गिरना जारी है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है। आज 8 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या अब मात्र 1 रह गई हैं। 

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 816 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 809 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है:

आज कुल पाज़िटिव                     7
शहरी क्षेत्र                    5
ग्रामीण क्षेत्र                    2
क्लोज़ कान्टैक्ट                    2
नए मरीज़                    5
रिपोर्ट में कुल सैम्पल                816
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर 0.85%
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट            5,441
कुल नए मरीज          12,369
आज कुल ऐक्टिव मरीज                  10
अस्पताल में भर्ती मरीज                    1
कुल रिकवर हुए मरीज                    8
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित          17,810
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित          11,235
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित            6,575
उदयपुर में कुल संक्रमित          74,215

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 74,215 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 73,430 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 10 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 1 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 776 है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News