कोरोना अपडेट 7 सितंबर 2021- छठे दिन मिला 1 पॉजिटिव

सितंबर माह के सात दिन में 2 पॉजिटिव मिले

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या 56390

उदयपुर 7 सितंबर 2021। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कोरोना की दूसरी लहर के उतार के चलते उदयपुर ज़िले में आज छठे दिन 1 पॉजिटिव मिला है। जबकि जिले में अब भी एक्टिव केस की संख्या 2 हो गई है। आज सैपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत 0.10% है जबकि कल और परसो 0% था। 

अप्रैल और मई माह में जो आंकड़े आए (अप्रैल: 21448 संक्रमित तथा मई: 20843) और आमजन में अफरा तफरी थी, वहीँ, जून में इन आंकड़ों में अनुकूल गिरावट आई और पुरे जून में 19 केस प्रति दिन के औसत से 587 केस आए। जुलाई के 31 दिनों में कुल 145 नए केस की पुष्टि हुई है। जबकि अगस्त के 31 दिनों में 73 केस पॉजिटिव मिले है। वहीँ सितंबर के सात दिनों में 2 केस पॉजिटिव मिला है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की मंगलवार को 937 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से सभी 936 नेगेटिव पाए गए और 1 पॉज़िटिव मिला है। जो की शहरी क्षेत्र से पाया गया है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 56390 हो गई है, जबकि 55634 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 2 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक्टिव केस भी 2 रह गए हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से अब तक मौतों का आंकड़ा 754 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News