कोरोना अपडेट 8-2-2021: आज 6 पॉजिटिव मिले

3 क्लोज कांटेक्ट, 3 नए केस

 | 
कुल संक्रमितों की संख्या 11826  
 

उदयपुर 8 फरवरी 2021 | उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। जिले में आज कोरोना के 6 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में जनवरी माह में अब तक 453 मरीज़ मिल चुके है। जबकि फरवरी माह में अब तक 50 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 1.56% है जबकि कल 1. 24 % और परसो 1.08 % था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की सोमवार 8 फरवरी को 385 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 379 नेगेटिव और 6 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 6 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 5 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 2 नए केस संक्रमित पाए गए है; जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1 नए केस मिले। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 3 क्लोज कांटेक्ट, 3 नए संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव
 
लोयरा बड़गांव, श्री मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के पास मैन रोड भूपालपुरा, शिकारबाड़ी उदयपुर, रोड न. 1 आनंद विहार टेकरी लिंक रोड, सिल्वर स्क्वायर अपार्टमेंट न्यू विद्या नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, भूपालपुरा उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11826 हो गई है। जबकि 11477 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 189 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 228 है। जबकि आज एक मौत के साथ अब तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 121 हो गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News