कोरोना अपडेट 8-6-2021, आज 42 पॉजिटिव, 3108 नेगेटिव

1 कोरोना वारियर्स, 9 क्लोज कांटेक्ट तथा  32 नए केस

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या 55967 

उदयपुर 8 जून 2021। कोरोना की दूसरी लहर अब उतार पर है। जिले में आज कोरोना के 42 पॉजिटिव मिले। अब तक जिले में इस महामारी के शिकार संक्रमितों का आंकड़ा देखते देखते 55 हजार के पार पहुँच गया है। कल के मुकबले आज संक्रमितों की संख्या में लगभग तीन गुणा इज़ाफ़ा है लेकिन सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत आज घटा है। आज सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत 1.33% है जबकि कल 1.64% था और परसो 1.13% था।   

पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना का क़हर कम हुआ है। अप्रैल माह में ही आंकड़ा लगभग पूरे साल के आंकड़े से डेढ़ गुणा था। अप्रैल माह में 21448 संक्रमित तथा मई माह 20843 मरीज़ संक्रमित पाए गए थे यानि औसतन 693 प्रतिदिन जबकि 31 मार्च 2021 तक 13292 मरीज़ पाए गए थे।। वहीँ जून माह के सात दिन में 384 कोरोना पॉजिटिव मिले है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की मंगलवार को 3150 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 3108 नेगेटिव और 42 कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है। 

आज की रिपोर्ट में पाए गए 42 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 29 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 6 क्लोज कांटेक्ट तथा 22 नए केस संक्रमित पाए गए है। ग्रामीण क्षेत्र से 13 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिसमे से 3 क्लोज़ कांटेक्ट तथा 10 नया केस कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस तरह आज कुल 42 कोरोना पॉजिटिव में से 1 कोरोना वारियर्स, 9 क्लोज कांटेक्ट तथा 32 नए केस संक्रमित पाए गए है।  

इन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना संक्रमित 

सीनियर बॉयज हॉस्टल आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर, गणेश नगर पहाड़ा उदयपुर, पटेल सर्कल उदयपुर, हिरण मगरी सेक्टर 5 उदयपुर, गुरु रामदास कॉलोनी उदयपुर, राम लीला पार्क के पास सेक्टर 5 हिरणमगरी, बंजारिया खेरवाड़ा, सेटेलाइट हॉस्पिटल अम्बामाता, गली न. 7 गारियावास, कड़िया बड़गांव उदयपुर, अरिहंत कॉलोनी पुरोहितों की मादड़ी, फ़्लोरा काम्प्लेक्स सेलिब्रेशन मॉल के पास, जैन मंदिर के सामने बावलवाड़ा खेरवाड़ा, रविंद्र नगर प्रतापनगर उदयपुर, छोटी महेश गली धानमंडी, सेंट्रल जेल उदयपुर, महिला थाना के पास प्रतापनगर, आईसीआईसीआई बैंक गली के सामने भुवाणा, इंद्रप्रस्थ मार्किट कुम्हारवाड़ा गोगुन्दा, देव नारायण मंदिर के पीछे टेकरी उदयपुर से पाए गए संक्रमित। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 55967 हो गई है। जबकि 54604 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 408 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 662 है। जबकि 3 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालो का आंकड़ा 701 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News