कोरोना अपडेट 8-9-2020 आज 40 पॉजिटिव मिले

कोरोना अपडेट 8-9-2020 आज 40 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 3103 
 
कोरोना अपडेट 8-9-2020 आज 40 पॉजिटिव मिले
40 पॉजिटिव में से 8 कोरोना वारियर्स, 10 क्लोज़ कांटेक्ट तथा 23  नए केस मिले है

उदयपुर 8 सितंबर 2020। कोरोना सितंबर माह में भी कहर बरपा रहा है। आज दिन में कुल 40 पॉजिटिव पाए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज मंगलवार को 965 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 925 नेगेटिव है और 40 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

आज की रिपोर्ट में पाय गए 40 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 32 संक्रमित पाए गए जिनमे से 6 कोरोना वारियर्स, 9 क्लोज कांटेक्ट और 17 नए केस मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 8 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 1 क्लोज कांटेक्ट और 5 नए केस मिले है। 
 

पॉजिटिव पाए गए 8 कोरोना वारियर्स में से 2 डॉक्टर और 3 नर्सिंग स्टाफ महाराणा भूपाल चिकित्सालय से, 1 डॉक्टर गीतांजलि मेडिकल कॉलेज & हॉस्पिटल से, 2 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए है।  

इन क्षेत्रो से मिले क्लोज़ कांटेक्ट और नए केस 

1 बलीचा से, 1 आनंद नगर यूनिवर्सिटी रोड से, 1 विनायक नगर, 1 सेक्टर 9 सवीना से, 1 न्यू केशव नगर से, 1 चित्तौड़ो का टिम्बा हाथीपोल से, 1 देबारी से, 1 कुंजड़बाड़ी से, 1 एकता नगर मुल्ला तलाई से, 1 मेन रोड भूपालपूरा से, 1 प्रतापनगर हिरणमगरी सेक्टर 5 से, 1 सलूम्बर से, 1 पद्मावती काम्प्लेक्स भुवाणा से, 1 रॉयल लोटस काम्प्लेक्स (सेंट मरीज़ स्कूल के पास) तितरड़ी से, 1 न्यू शक्ति नगर से, 1 सुखाड़िया सर्कल से, 1 शोभागपुरा से, 1 धाऊ जी की बाड़ी नाकोड़ा नगर से, 1 भेरुधाम कॉलोनी से, 1 अम्बामाता से, 1 रोड न. 9 अशोकनगर से, 1 जीवन तारा रिसोर्ट क्लब बलीचा से, 1 मावली (गढ़ली) से, 1 पलोदड़ा हॉउस के पास सेक्टर 12 वर्धमान नगर से, 1 टेकरी सर्किल से, 1 शिक्षा भवन चौराहा से, 1 वारियो की घाटी घंटाघर से, 1 बड़ी होली दिल्ली गेट से, 
1 गैलेक्सी एन्क्लेव शोभागपुरा से, 1 सवीना सर्कल से, 1 अशोक विहार कॉलोनी शोभागपुरा से, 1 बोहरवाड़ी से पॉजिटिव पाए गए है।  

 

इस प्रकार जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 3103 हो गई है।  अभी तक 50 मौतों की पुष्टि हो चुकी है।  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal