कोरोना अपडेट 9-2-2021: आज 5 पॉजिटिव मिले

2 कोरोना वारियर्स, 1 क्लोज कांटेक्ट, 2 नए केस

 | 
कुल संक्रमितों की संख्या 11831

उदयपुर 8 फरवरी 2021 उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। जिले में आज कोरोना के 5 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में जनवरी माह में अब तक 453 मरीज़ मिल चुके है। जबकि फरवरी माह में अब तक 55 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 0.65 % है जबकि कल 1.56% और परसो 1. 24% था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की मंगलवार 9 फरवरी को 770 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 765 नेगेटिव और 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 5 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 3 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 कोरोना वारियर्स तथा 1 नए केस संक्रमित पाए गए है; जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 2 पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 क्लोज कांटेक्ट तथा 1 नए केस मिले। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 1 क्लोज कांटेक्ट, 2 नए केस तथा 2 कोरोना वारियर्स संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

श्री जी वाटिका के पीछे श्री जी विहार सवीना खेड़ा, मंगल श्री गार्डन के पास चुंगी नाका खारोल कॉलोनी, जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के पास कोठी बाग़ उदयपुर, दर्शन डेंटल कॉलेज के पास सरस्वती नारायण हॉस्पिटल लोयरा, महावीर कॉलोनी खेरवाड़ा उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11831 हो गई है। जबकि 11483 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 188 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 227 है। जबकि अब तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 121 हो गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News