कोरोना अपडेट आज 9 पॉजिटिव, 7 रिकवर

जून में मिले मरीज़ो की संख्या 111 तक पहुंची

 | 
corona

उदयपुर 29 जून 2022 । आज उदयपुर जिले में कोरोना के 9 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए जबकि कल जिले में कोरोना से 2 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए थे। आज 7 मरीज़ की रिकवरी हुई जबकि कल 6 मरीज़ के रिकवर होने से एक्टिव केस की संख्या 46 है।    

उल्लेखनीय है की जून माह में अब तक 111 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जिनमे से 93 मरीज़ शहरी क्षेत्र से तथा 18 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से संक्रमित पाए गए है।। वहीँ गत मई माह में 38 मरीज मिल चुके थे। फ़िलहाल सभी मरीज़ होम आइसोलेशन में है।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज 693 लोगो की सैंपलिंग रिपोर्ट पाई गई जिनमे से 684 नेगेटिव और 9 पॉजिटिव पाए गए है।  जिनमे 5 मरीज़ शहरी क्षेत्र से पाए गए है और 2 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से पाए गए है । वहीँ 7 नए मरीज़ है जबकि 2 क्लोज़ कांटेक्ट है । 

अब तक कोरोना से कुल 74429 मरीज़ मिल चुके है। इनमे से 73608 मरीज़ रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीँ एक्टिव केस की संख्या 46 है जबकि अस्पताल में अब कोई मरीज़ भर्ती नहीं है। कोरोना से जिले में अब तक 776 लोगो की मौत हो चुकी है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News