उदयपुर में नहीं थम रहा कोरोना से मौतों का आंकड़ा, आज 330 पॉज़िटिव, 21 दिनों में 18 मौतें

अंधिकांश मृतकों की संख्या में बुजुर्ग हैं

 | 
corona

31 दिसम्बर से जारी है मौतों का सिलसिला

उदयपुर में कोरोना के मामलों में तो कमी हो रही हैं लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता नज़र आ रहा हैं। रोज़ाना या एक दिन छोड़कर कोरोना से मरीज़ों की मौत हो रही हैं। आज भी कोरोना से 74 वर्षीय बुजुर्ग की जीएमसीएच में मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया मृतक कोमोर्बिड थे। उदयपुर में तीसरी लहर में कोरोना से मृतकों की संख्या 18 हो चुकी हैं। इसमें 60 से कम उम्र के लोगों की संख्या 6 हैं। 60 से अधिक उम्र वालों की संख्या 11 हैं, और 80 से 95 आयु वर्ग के बीच के लोगों की संख्या 5 हैं।  

इधर ज़िले में कुल 2443 लोगों की सेंपल की जांच करने पर 330 पॉज़िटिव मिले. इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 71780 हो चुकी हैं। शहरी क्षेत्र में 137 पॉज़िटिव मिले। इनमें 11 कोरोना वॉरियर्स, 66  नए केस व 59  क्लोज कांटेक्ट व 1 माइग्रेन्ट मिला। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में कुल 193 मरीज़ मिले, इनमें से 13 कोरोना वॉरियर्स, 76 क्लोज कांट्रेक्ट व 104 नए केस मिले हैं। कुल 68366 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 2559 होम आइसोलेटेड है, 2643 मरीज़ एक्टिव। अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 771 हो चुकी हैं। 

ज़िले में कोरोना से अब तक 18 मौत 

तीसरी लहर में कोरोना से मौतो का सिलसिला 31 दिसंबर से शुरु हुआ। अधिकांश मृतकों की संख्या में बुजुर्ग ही हैं। 31 दिसंबर को 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी, जिसकी रिपोर्ट में ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया था। सविना निवासी बुजुर्ग को लेकर चिकित्सा विभाग से प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना से मौत होना माना गया था, क्योंकि इसकी रिपोर्ट बाद में नेगेटिव हो चुकी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे ओमिक्रॉन से मौत का कारण बताया था।     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News