उदयपुर में आज 47 कोरोना पॉजिटिव मिले, 16 रिकवर हुए

एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 211 हुई, अस्पताल में 7 भर्ती 

 | 
corona

उदयपुर 17 अप्रैल 2023। उदयपुर में एक बार फिर कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कल की रिपोर्ट में जहाँ 32 पॉजिटिव मिले थे वहीँ आज 47  कोरोना पॉजिटिव मिले। 

सीएमएचओ डॉक्टर शंकर बामनिया ने बताया कि आज कोविड के 523 सैम्पल लेकर जाँच की गयी जिसमें 47 पॉज़िटिव एवं एवम 476 नेगेटिव पाए गए।  47 पॉज़िटिव कोरोना रोगियों में से 44 शहरी क्षेत्र में पाए गए जिसमें से 39 नये, 4 पूर्व में पॉजिटिव पाए गए लोगों के क्लोज़ कांटैक्ट तथा 1 कोरोना वारियर्स  है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पाए गए 3 पॉजिटिव लोगों में से सभी नए रोगी है।  

अब तक कुल 76473 पॉज़िटिव कोरोना मरीज सामने आए,जिसमें से 75689 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज्ड हो चुके है। इसके अतिरिक्त 204 होम आइसोलेशन में तथा 211 कुल ऐक्टिव रोगी है। यानि 7 मरीज़ अस्पताल में भर्ती है। वहीँ आज 16 मरीज़ो की रिकवरी भी दर्ज की गई है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News