उदयपुर 2 फरवरी 2022 आज ज़िले में कोरोना से 433 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। कल के मुकाबले केस और संक्रमण दर दोनों कम हुए है। कल जहाँ संक्रमण दर 19% थी वहीँ 17.56% पर आ गई है। जबकि परसो संक्रमण दर 14.8% थी। आज जहाँ 673 लोग रिकवर भी हुए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या भी कम होकर 95 रह गई हैं।
नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण मे अब तक नवंबर माह में केवल 14 संक्रमित मिले थे, वहीँ दिसम्बर में 63 संक्रमित मिले। जनवरी में यह आंकड़ा 13,575 पर पहुँच गया। वहीँ फरवरी के दो दिनों में 928 पॉजिटिव मिले है। सम्भावना जताई जा रही है की फरवरी के मध्य से यह ग्राफ वापस नीचे कि तरफ झुकेगा। आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 2,465 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 2,032 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।
कोरोना संक्रमण से आज एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती 84 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। वृद्ध मरीज़ को-मोर्बिडीटी के शिकार थे।
आज कुल पाज़िटिव | 433 |
शहरी क्षेत्र | 235 |
ग्रामीण क्षेत्र | 198 |
क्लोज़ कान्टैक्ट | 185 |
नए मरीज़ | 248 |
रिपोर्ट में कुल सैम्पल | 2,465 |
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर | 17.56% |
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट | 4,153 |
कुल नए मरीज | 10,427 |
आज कुल ऐक्टिव मरीज | 2,838 |
अस्पताल में भर्ती मरीज | 95 |
कुल रिकवर हुए मरीज | 11,742 |
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित | 14,580 |
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित | 9,853 |
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित | 4,727 |
उदयपुर में कुल संक्रमित | 70,985 |
कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 70,985 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 67,377 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 2,743 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 95 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 771 हो गई है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | WhatsApp | Telegram | Signal