नहीं थम रहा ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण, आज 204 पॉजिटिव, 433 रिकवर

नहीं थम रहा ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण, आज 204 पॉजिटिव, 433 रिकवर

फ़रवरी माह में कुल संक्रमित 2809 
 
corona

शहरी क्षेत्र से 1253 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1556    
तीसरी लहर में कुल संक्रमित 16461  

उदयपुर 9 फरवरी 2022। जिले में फ़रवरी माह में कोरोना संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रो में फ़ैल रहा है। आज शहर की मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में दुगुने संक्रमित पाए गए है। कुल 204 संक्रमितों में से 65 शहर से पाए गए है तो ग्रामीण क्षेत्र से 139 पाए गए है। हालंकि कल के मुकाबले संक्रमण दर में मामूली कमी आई है। आज संक्रमण दर 9.72% है कल 10.22% थी ।  फ़रवरी के 9 दिनों में कुल 2809 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1253  मरीज़ के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र से 1556 संक्रमित मिले है।

31 जनवरी के बाद संक्रमण दर लगातार गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है।  आज 433 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 66 हैं।  

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और। आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 2,098  सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 1,894 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है

आज कुल पाज़िटिव                 204
शहरी क्षेत्र                  65
ग्रामीण क्षेत्र                139
क्लोज़ कान्टैक्ट                  86
नए मरीज़                118
रिपोर्ट में कुल सैम्पल            2,098
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर 9.72%
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट            4,925
कुल नए मरीज          11,536
आज कुल ऐक्टिव मरीज            1,550
अस्पताल में भर्ती मरीज                  66
कुल रिकवर हुए मरीज                433
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित          16,461
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित          10,645
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित            5,816
उदयपुर में कुल संक्रमित          72,866

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 72,866 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 70,543 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 1,484 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 66 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 774 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal