आज रविवार को 86 पॉजिटिव, 1 की मौत
फ़रवरी माह में कुल संक्रमित 3303
शहरी क्षेत्र से 1465 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1838
तीसरी लहर में कुल संक्रमित 16955
उदयपुर 13 फरवरी 2022। जिले में फ़रवरी माह में कोरोना संक्रमण का धीरे धीरे कम होता दिखाई दे रहा है आज 100 से कम पॉजिटिव मिले हालाँकि संक्रमण दर में इज़ाफ़ा हुआ है। आज संक्रमण दर 7.77% है जानको कल 6.35% और परसो 6.98% थी। फ़रवरी के 13 दिनों में कुल 3303 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1465 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 1838 संक्रमित मिले है।
एक की मौत
आज कोरोना से 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गीतांजलि अस्पताल में भर्ती इस व्यक्ति को अप्लास्टिक एनीमिया और को-मोर्बिडीटी की समस्या थी।
31 जनवरी के बाद संक्रमण दर लगातार गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है। आज 278 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 51 हैं।
नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1106 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 1020 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है
| आज कुल पाज़िटिव | 86 |
| शहरी क्षेत्र | 45 |
| ग्रामीण क्षेत्र | 41 |
| क्लोज़ कान्टैक्ट | 34 |
| नए मरीज़ | 52 |
| रिपोर्ट में कुल सैम्पल | 1,106 |
| पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर | 7.77% |
| कुल क्लोज़ कान्टैक्ट | 5,126 |
| कुल नए मरीज | 11,829 |
| आज कुल ऐक्टिव मरीज | 629 |
| अस्पताल में भर्ती मरीज | 51 |
| कुल रिकवर हुए मरीज | 278 |
| तीसरी लहर में अब तक संक्रमित | 16,955 |
| तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित | 10,857 |
| तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित | 6,098 |
| उदयपुर में कुल संक्रमित | 73,360 |
कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 73,360 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 71,957 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 629 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 51 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 775 है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
