कोरोना अपडेट, आज 5 पॉजिटिव, 2 रिकवर

कोरोना अपडेट, आज 5 पॉजिटिव, 2 रिकवर

एक्टिव मरीजों की संख्या 16, अस्पताल में अब कोई नहीं

 
corona

अब तक कुल संक्रमित 74233

उदयपुर 15 मार्च 2022। ज़िले में आज 5 लोग संक्रमित पाए गए है। जबकि कल 4 संक्रमित पाए गए थे। आज संक्रमण दर 0.81% है जबकि कल 1.11% रही, वहीँ परसो 0.84% थी। फरवरी माह में कुल 4069 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1796 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 2280 संक्रमित मिले थे। 

फ़रवरी के शुरू होते ही संक्रमण दर गिरना जारी है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है। आज 2 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में अब कोई मरीज़ भर्ती नहीं है।   

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 612   सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 607 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है:

आज कुल पाज़िटिव                     5
शहरी क्षेत्र                    3
ग्रामीण क्षेत्र                    2
क्लोज़ कान्टैक्ट                    2
नए मरीज़                    3
रिपोर्ट में कुल सैम्पल                612
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर 0.81%
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट            5,448
कुल नए मरीज          12,380
आज कुल ऐक्टिव मरीज                  16
अस्पताल में भर्ती मरीज                   -  
कुल रिकवर हुए मरीज                    2
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित          17,828
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित          11,248
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित            6,580
उदयपुर में कुल संक्रमित          74,233

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 74,233 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 73,442 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 16 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 776 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal