कोरोना अपडेट 17 दिसंबर - 2 पॉज़िटिव मिले, 2 ठीक हुए

एक्टिव केस की संख्या 22

 | 
COVID update in Udaipur 17 December How many cases in Udaipur Omicron in Udaipur

- दिसंबर के 17 दिनों में कुल 37 संक्रमित मिले, पिछले 45 दिनों में 51 केस
- कुल संक्रमितों की संख्या 56456

उदयपुर 17 दिसंबर 2021। उदयपुर ज़िले में आज 2 पोज़िटिव केस मिले तो 2 मरीज़ ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस की संख्या अभी भी 22 है। इस माह में अब तक कुल 39 संक्रमित मिले हैं। पिछले डेढ़ महीने में अब तक 51 संक्रमित मिल चुके के हैं। इस दरमियान 51 पोज़िटिव में से 29 मरीज़ ठीक हो चुके हैं।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज शुक्रवार को 1288 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 1286 नेगेटिव है और 2 पॉजिटिव केस पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए पॉजिटिव में से दोनों संक्रमित शहरी क्षेत्र से पाए गए है जिनमे से 1 नया केस और 1 क्लोज़ कांटेक्ट है।   

इन क्षेत्रो से मिले संक्रमित 

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 14; हिरणमगरी सेक्टर-4।

अब कुल पॉज़िटिव की संख्या 56,456 है, जबकि 55680 लोग ठीक हो चुके है। वर्तमान में 22 मरीज़ एक्टिव हैं, सभी होम आइसोलेशन में हैं, कोई मरीज़ अस्पताल में भर्ती नहीं है। राहत कि बात यह है कि कोविड संक्रमण के इस चरण में रिकवरी रेट 57% है और औसतन 6-8 दिनों में मरीज़ ठीक हो रहे हैं।

उदयपुर में कोविड से हुई मौतों का आंकड़ा 754 बना हुआ है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News