निगम आयुक्त ने किया आश्रय स्थल का निरीक्षण

पहाड़ी बस स्टैंड, गुरु गोविंद सिंह स्कूल व उदियापोल पोल सेक्टर ऑफिस आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

 | 
rest room

उदयपुर नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बुधवार देर रात निगम द्वारा संचालित आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर वर्तमान समय में उपलब्ध सुविधाओं को यथावत रखने के निर्देश दिए।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि बुधवार को देर रात्रि शहर में संचालित हो रहे आश्रय स्थल जहां पर नगर निगम द्वारा श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंद लोगों हेतु रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध होती है उन व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां पर विश्राम कर रहे श्रमिकों से उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई जानकारी में सभी व्यवस्थाएं स्तरीय पाई गई। स्थल पर आयुक्त ने पीने हेतु पानी के कैम्पर, टीवी, कंबल, बिस्तर सहित सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर यथा स्थिति रखने के निर्देश दिए ।

अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध हो स्थल पर

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने आश्रय स्थल का संचालन करने वाली संस्था को सर्दी के समय स्थल पर बिस्तर एवं कंबल की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए जिससे रात्रि में किसी भी तरह से कोई समस्या ना हो। आयुक्त सर्वप्रथम पहाड़ी बस स्टैंड चेतक सर्कल पर पहुंचकर वहां रिकॉर्ड की जांच की साथ ही उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

इसके पश्चात आयुक्त गुरु गोविंद सिंह विद्यालय के सामने एवं उदियापोल स्थित नगर निगम सेक्टर ऑफिस के ऊपर चल रहे आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया वहां पर भी आयुक्त ने रिकार्ड सहित उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर स्थिति को यथावत बनाने की निर्देश दिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News