प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की लगातार दूसरे दिन कार्यवाही

1 क्विन्टल 51 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलिया जब्त, लगातार जारी रहेगी कार्यवाही

 | 
PLASTIC SEIZED

उदयपुर नगर निगम द्वारा लगातार दूसरे दिन प्रतिबंध प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर मंगलवार की तर्ज पर बुधवार को भी 1 क्विंटल 51 किलोग्राम प्लास्टिक की थैलियां जप्त की गई। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंध प्लास्टिक के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देश की पालना में निगम द्वारा औचक कार्रवाई कर प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया जा रहा है। इसी तर्ज पर निगम द्वारा लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल 51 किलोग्राम प्लास्टिक की थैलियां जप्त कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बाधक है प्लास्टिक

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था में प्लास्टिक सबसे बड़ा बाधक है। लोगों द्वारा घरों से गिला एवं सूखा कचरा प्लास्टिक की थैलियां में भरकर सड़क पर फेंक दिया जाता है यही प्लास्टिक सीवरेज चेंबर में फंसकर पानी के बहाव में रुकावट पैदा करता है जिससे चैंबर ओवरफ्लो होते है और पानी सड़क पर फैलता हैं।

सविना सब्जी मंडी के पास हुई कार्यवाही

निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने मय टीम सब्जी मण्डी सविना के बाहर लगे केबिन का औचक निरीक्षण किया। सड़क पर लगे केबिन पर राहुल बाबेल उपस्थित मिला वहीं केबिन में किराणा सामान के साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक केरि बेग काले, सफेद व हरे रंग की छुपाई हुई मिली, साथ ही वहीं अलग-अलग खाचों में रखी थैलियों को जब्त कर प्लास्टिक के 6 कटो में भरा जिनका वजन 1 क्विन्टल 51 किलोग्राम हुआ।

पूछताछ करने पर प्लास्टिक केरिबेग अहमदाबाद के व्यापारी से लाना बताया। आयुक्त ने राहुल बाबेल के विरूद्ध नगर पालिका अधिनियम व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत् कार्यावाही करने के निर्देश दिए हैं।

लगातार जारी रहेगी कार्यवाही

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम द्वारा लगातार औचक कार्रवाई की जाएगी एवं जो भी व्यक्ति या व्यवसाई प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करता हुआ मिलेगा उसके खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आयुक्त ने एक बार फिर शहरवासियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News