बुजुर्गों की पेंशन सत्यापन में लापरवाही के खिलाफ पार्षद प्रतीक नागर और गौरव प्रताप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

स्थायी समाधान की मांग की 

 | 
Pension Protest

 

Udaipur Times News, Protest over Pension Issue,  उदयपुर13 नवंबर 2026 - शहर में बुजुर्गों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सत्यापन में हो रही देरी और अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ स्थानीय पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है।

पार्षद प्रतीक नागर, गौरव प्रताप और उनकी टीम के अन्य सदस्यों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या के स्थायी समाधान की जोरदार मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि बुजुर्गों की पेंशन के कागजों को सत्यापित करने के लिए पार्षद के साथ-साथ संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर की अनिवार्यता होती है। पार्षदों द्वारा तो जनहित में अपने हस्ताक्षर और मुहर लगाकर कागज आगे बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा इन दस्तावेजों पर साइन नहीं किए जा रहे हैं।

अधिकारियों की इस कार्यप्रणाली और लेटलतीफी के कारण बुजुर्गों की पेंशन अटकी हुई है और उन्हें इस उम्र में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। Udaipur news

पार्षद प्रतीक नागर, गौरव प्रताप और उनकी टीम ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया है कि बुजुर्गों को इस परेशानी से राहत दिलाने के लिए किसी एक जिम्मेदार अधिकारी को स्थायी रूप से निर्धारित किया जाए, जो समय पर इन कागजों पर हस्ताक्षर कर सके।

पार्षदों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही इस व्यवस्था में सुधार कर बुजुर्गों को राहत नहीं दी गई, तो वे इस मुद्दे को लेकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षदों की टीम के कई सदस्य और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News