Udaipur Times, Bhilwara Panchayat Election Vote Counting: पंचायत राज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत भीलवाड़ा जिले में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए दोनों चरणों में व्यापक स्तर पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
जिले की कुल 16 पंचायत समितियों के 288 पंचायत समिति सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए कुल 783 प्रत्याशियों ने चुनाव में भाग लिया। इनमें 363 पुरुष एवं 420 महिला प्रत्याशी शामिल रहीं।
इसी प्रकार, जिला परिषद के कुल 45 वार्डों में सदस्य पदों के लिए 111 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे।
जिले में पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए आयोजित दोनों चरणों में कुल 8,84,430 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तिलक नगर में प्रातः 8:00 बजे से शुरू की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।