पिछोला झील के चबुतरे पर ही सो गया प्रेमी जोड़ा

स्थानीय निवासियों से प्रेमी जोड़े ने किया विवाद

 | 
आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान करेगें रात्रि गश्त

उदयपुर झीलों की नगरी के नाम से बेहद प्रसिद्ध है। यहां की झीले सभी पर्यटकों को बेहद लुभाती है। लेकिन ऐसे में कोई उदयपुर झील के किनारे सोते हुए नज़र आए तो क्या यह सुरक्षित है। उदयपुर की प्रसिद्ध झील पिछोला के किनारे बने अमराई घाट पर ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। जहां कुछ दिन पहले प्रेमी जोड़े ने झील किनारे बने चबूतरे पर ही रात गुजार ली। 

इसके बाद सुबह स्थानीय निवासी घाट पर पहुंचे तो प्रेमी जोड़ो को वहां से जाने के लिए कहा। लेकिन प्रेमी युगल ने स्थानीय निवासियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी और वहां से भाग निकले। 

जिस किनारे रात में जहां यह प्रेमी जोड़ा सोया हुआ था वहां किसी तरह की दीवार नहीं थी। ऐसे में मामूली सी लापरवाही होने पर प्रेमी युगल की जान भी जा सकती थी। 

इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार का कहना है कि लेकिन भविष्य में ऐसा ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए वहां पुलिस के जवान रात्रि गश्त करेंगे। इसके साथ ही उदयपुर पुलिस द्वारा अब शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर रात्रि गश्त की जाएगी। ताकि आम जनता की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक ना हो।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News