उदयपुर 1 फ़रवरी 2022 । जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाइवे पर जसवंतगढ़ के पास दोपहर करीब 2 बजे एक तेज़ रफ़्तार ऑडी कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ऑडी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झाड़ोली गांव निवासी 32 वर्षीय भूरालाल और उसकी पत्नी 24 वर्षीय मेतकी बाई किसी काम से जसंवतगढ़ गए थे। बाइक से वापस गांव लौटते समय हाईवे क्रॉस कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आई सफेद ऑडी कार ने टक्कर मार दी। तेज टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय ज्यादा खून बहने से दोनों ने दम तोड़ दिया।
हेड कॉन्स्टेबल मंगल सिंह ने बताया कि मौके से मिली कार से उसके मालिक के बारे में पता किया जा रहा है। कार की दोनों नंबर प्लेट भी टूटी मिली है। भुरालाल के घर में अब केवल पहली पत्नी और एक बेटा है। भुरालाल राजकोट में एक धर्मशाला में सहायक का काम करता था। वो करीब 1 महीने पहले ही छुटिट्यां लेकर अपने गांव आया था। हादसे में मारी गयी मेतकी देवी भूरालाल की दूसी पत्नी थी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | WhatsApp | Telegram | Signal