उदयपुर कोविड अपडेट 30 Dec - 3 पॉज़िटिव

दिसम्बर में कुल 59 पोज़िटिव, तीसरी लहर में कुल 73

 | 
COVID Update in Udaipur 30 December 2021

उदयपुर में अब तक कुल 56478 संक्रमित

उदयपुर 29 दिसंबर 2021। जिले में आज कोरोना के 3 पॉजिटिव मिले है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी द्वारा जारी रिपोर्ट में आज कुल 1472 सैम्पल की रिपोर्ट मिली जिसमे से 1469 नेगेटिव और 3 पोज़िटिव केस मिले है। रिपोर्ट के अनूसार ज़िले में आज 3 पॉजिटिव मिलने और 1 रिकवर होने के बाद एक्टिव केस बढ़कर 18 हो गए है। 

आज की आई सैम्पल रिपोर्ट में संक्रमण दर 0.20% है। दिसम्बर में अब तक कुल 59 संक्रमित मिले हैं। एक बार कोरोना फ्री होने के बाद नवंबर 3 से अब तक 73 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमे शहरी क्षेत्र के 63 मरीज हैं और ग्रामीण इलाकों के 10 संक्रमित रहे। इस दरमियान 73 पोज़िटिव में से 55 मरीज़ ठीक हुए हैं।

आज इन क्षेत्रो से पाए गए पॉजिटिव 

करधर काम्प्लेक्स सेक्टर 14, कुशल बाग़ के पास रोड न 3 केशव नगर, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के पास अम्बावगढ़ अम्बामाता उदयपुर से संक्रमित पाए गए है, यह सभी नए केस है।  

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 56478 पॉज़िटिव पाए गए हैं, जबकि 55706 लोग ठीक हो चुके है।  वर्तमान में 17 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं एवं एक्टिव केस 18 है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News