उदयपुर कोविड अपडेट 28 Dec - 3 पॉज़िटिव

दिसम्बर में कुल 54 पोज़िटिव

 | 
corona
उदयपुर में अब तक कुल 56473 संक्रमित

उदयपुर 28 दिसंबर 2021। कल 1 केस ओमिक्रोन और कोरोना का कोई केस नहीं मिला था। हालाँकि कल 3 मरीज़ रिकवर हुआ था, वहीँ आज कोरोना के 3 पॉजिटिव मिले है। CMHO उदयपुर द्वारा जारी रिपोर्ट में आज कुल 1429 सैम्पल की रिपोर्ट मिली जिसमे से 1426 नेगेटिव और 3 पोज़िटिव केस मिले है। रिपोर्ट के अनूसार ज़िले में एक्टिव केस आज भी 14 है। 

आज की आई सैम्पल रिपोर्ट में संक्रमण दर 0.20% है। दिसम्बर में अब तक कुल 54 संक्रमित मिले हैं। एक बार कोरोना फ्री होने के बाद नवंबर 3 से अब तक 68 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमे शहरी क्षेत्र के 58 मरीज हैं और ग्रामीण इलाकों के 10 संक्रमित रहे। इस दरमियान 68 पोज़िटिव में से 54 मरीज़ ठीक हुए हैं।

आज इन क्षेत्रो से पाए गए पॉजिटिव 

तत्सारा होटल लखावली बड़गांव, न्यू फ़्लोरा काम्प्लेक्स भुवाणा उदयपुर से संक्रमित पाए गए है, यह सभी नए केस है।  

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 56473 पॉज़िटिव पाए गए हैं, जबकि 55705 लोग ठीक हो चुके है।  वर्तमान में 13 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं एवं एक्टीव केस 14 है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News