कोविड अपडेट 18 दिसम्बर - आज 3 पोज़िटिव के बाद एक्टिव केसेस का आंकड़ा 25 पर पहुंचा

दिसम्बर में कुल 40 पोज़िटिव

 | 
udaipur covid cases today number of covid cases in udaipur today increase in covid cases in udaipur

आज के पोज़िटिव:

  • हिरन मगरी सेक्टर 14, विशाल मार्ट के पीछे गली न 10
  • हिरन मगरी सेक्टर 4, महावीर नगर
  • हाथीपोल अजन्ता होटल रोड

उदयपुर 18 दिसंबर 2021। उदयपुर ज़िले में आज 3 पोज़िटिव केस मिलने के बाद कुल एक्टिव केसेस का आंकड़ा 25 पर पहुँच गया है। 20 अगस्त को उदयपुर में 25 एक्टिव केसेस के बाद यह आंकड़ा लगातार गिरा और ज़िले में इस दरमियाँ 20 दिन यह आंकड़ा शुन्य पर बने रहने के बाद 3 नवम्बर से पोज़िटिव केसेस आने लगे, जिसके बाद आज वापस 25 एक्टिव केस हो गए हैं। ज़िले के स्वास्थ विभाग वैक्सीनेशन में तेज़ी लाया है। 

CMHO के बताए आंकड़ों में आज कोई मरीज़ ठीक नहीं हुआ है, और दिसम्बर में अब तक कुल 40 संक्रमित मिले हैं। पिछले डेढ़ महीने में अब तक 54 संक्रमित मिल चुके के हैं। इस दरमियान 54 पोज़िटिव में से 29 मरीज़ ठीक हुए हैं।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज 18 दिसम्बर को 767 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 764 नेगेटिव है और 3 पॉजिटिव केस पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए पॉजिटिव में से तीनों संक्रमित शहरी क्षेत्र से पाए गए है जिनमे से 1 नया केस और 1 क्लोज़ कांटेक्ट है।   

  • हिरन मगरी सेक्टर 14, विशाल मार्ट के पीछे गली न 10
  • हिरन मगरी सेक्टर 4, महावीर नगर
  • हाथीपोल अजन्ता होटल रोड

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 56459 पॉज़िटिव पाए गए हैं, जबकि 55680 लोग ठीक हो चुके है।  वर्तमान में सभी मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं और कोई मरीज़ अस्पताल में भर्ती नहीं है। राहत कि बात यह है कि कोविड संक्रमण के इस चरण में रिकवरी रेट 57% है और औसतन 6-8 दिनों में मरीज़ ठीक हो रहे हैं। 24 जुलाई के बाद उदयपुर में कोविड से कोई मौत नहीं हुई जो कि राहत कि बात है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News