उदयपुर कोविड अपडेट 20 दिसम्बर - लगातार दुसरे दिन 0 पोज़िटिव

नौ दिन तक पोज़िटिव केसेस आने के बाद आज लगातार दुसरे दिन उदयपुर में कोई नया संक्रमित नहीं मिला

 | 
COVID in udaipur covid cases in udaipur

उदयपुर 20 दिसंबर 2021। उदयपुर ज़िले में आज लगातार दूसरा दिन है कि कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। 19 एवं 20 दिसम्बर को कुल मिला कर 3266 सैंपल कि रिपोर्ट मिली है, जिसमे राहत कि खबर यह है कि एक भी पोज़िटिव केस नहीं मिला है। 10 दिसम्बर से लगातार रोज़ पोज़िटिव केसेस आ रहे थे। आज 1 मरीज़ के ठीक होने के बाद ज़िले में एक्टिव केस घट कर 20 हो गए हैं और रिकवरी रेट 61% बनी हुई है। 

CMHO के बताए आंकड़ों में आज आए कुल 1418 सैंपल कि रिपोर्ट में एक भी मरीज़ पोज़िटिव नहीं मिला, जो संक्रमण कि गति धीमे होने का संकेत देता है।  दिसम्बर में अब तक कुल 40 संक्रमित मिले हैं। पिछले डेढ़ महीने में अब तक 54 संक्रमित मिल चुके के हैं। इस दरमियान 54 पोज़िटिव में से 34 मरीज़ ठीक हुए हैं।  एक महीने के अंतराल के बाद जब नवम्बर में पोज़िटिव केस आने शुरू हुए, तो यह पाया गया कि 54 में से 48 केस शहरी इलाकों में से थे।

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 56459 पॉज़िटिव पाए गए हैं, जबकि 55685 लोग ठीक हो चुके है।  वर्तमान में सभी मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं और कोई मरीज़ अस्पताल में भर्ती नहीं है। राहत कि बात यह है कि कोविड संक्रमण के इस चरण में रिकवरी रेट बढ़ कर 61% हो गई है और औसतन 6-8 दिनों में मरीज़ ठीक हो रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News