गहरे कुएं में गिरी गाय, सिविल डिफेंस की टीम ने 15 मिनट में बचाई जान


गहरे कुएं में गिरी गाय, सिविल डिफेंस की टीम ने 15 मिनट में बचाई जान

स्थानीय ग्रामीणों और गाय के मालिक ने सिविल डिफेंस की तत्परता और कुशल रेस्क्यू के लिए आभार जताया
 
cow fell in well

उदयपुर 6 जून 2025 ।  शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे उदयपुर के चिकलवास गांव में एक खेत में बने बिना मुंडेर के करीब 20 फीट गहरे कुएं में एक गाय गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले एनिमल एड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत के बावजूद एनिमल एड की टीम को कोई सफलता नहीं मिली, जिसके बाद सिविल डिफेंस उदयपुर को मौके पर बुलाया गया। सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचते ही तुरंत मोर्चा संभाला और महज 15 मिनट की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उसे उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू टीम में गोताखोर विपुल चौधरी, नरेश चौधरी, भवानी शंकर, प्रकाश राठौड़, मनोज जी सी, मुकेश सेन और वाहन चालक कैलाश मेनारिया शामिल थे। स्थानीय ग्रामीणों और गाय के मालिक ने सिविल डिफेंस की तत्परता और कुशल रेस्क्यू के लिए आभार जताया।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal