राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष बने सीपी जोशी

राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष बने सीपी जोशी

आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी का मेवाड़ पर दांव

 
c p joshi

प्रदेश का भाजपा नेतृत्व ने पार्टी की कमान मेवाड़ के हाथो में सौंपी है। वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी को बीजेपी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। पूनिया अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और उन्हें एक्सटेंशन भी दे दिया गया था। 

47 वर्षीय सीपी जोशी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एबीवीपी से करने वाले जोशी संघ के नजदीक माने जाते हैं। सतीश पूनिया भी संघ की पृष्ठभूमि से ही आते हैं। 

बताया जा रहा है कि पूनिया को अब राष्ट्रीय संगठन में जगह मिल सकती है। अब नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति भी जल्द होने के आसार हैं। गुलाब चंद कटारिया के राज्यपाल बनाए जाने के बाद से यह पद रिक्त है।

सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से दो बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह पहले 2014 में फिर 2019 में इस सीट से चुनाव जीते। जोशी भाजपा के यूथ विंग, भाजयुमो के प्रदेश प्रेसिडेंट हैं।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal