तालाब में मगरमच्छ ने महिला को बनाया शिकार

झामर कोटड़ा पंचायत का मामला

 | 
Crocodile attack and kill woman

उदयपुर 15 सितंबर 2025। ज़िले के झामर कोटड़ा पंचायत के पारोला गांव के तालाब में मगरमच्छ ने 34 साल की महिला प्यारी बाई का शिकार कर लिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौके पर जमा हो गए। 

सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम और हिरण मगरी थाना पुलिस मौके पर जमा हो गई। बताया जा रहा गए कि महिला प्यारी और उसकी 12 वर्षीय बेटी तालाब के पास बकरिया चरा रही थी। इसी दौरान बेटी हाथ पैर धोने के लिए तालाब के पास गई की। अचानक मां को मगरमच्छ दिखाई दिया तो वह दौड़कर आई और बेटी को तालाब किनारे से दूर किया। 

इस दौरान मगरमच्छ ने प्यारी पर अटैक कर दिया और उसे तालाब के अंदर खींच गया। बच्ची चिल्लाई तो गांव के लोगों पहुंचे और उसने सभी को घटना बताई। अब सिविल डिफेंस टीम ने शव को बहार निकाला।

#Udaipur #UdaipurNews #CrocodileAttack #UdaipurTimes #WildlifeConflict