आयड़ नदी के पेटे में मगरमच्छ दिखने से क्षेत्र में फैली सनसनी
शुक्रवार को किया जाएगा रेस्क्यू
उदयपुर 15 दिसंबर 2022 । भूपालपुरा चौकी के पास आयड़ नदी के पेटे में मगरमच्छ दिखने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। जिन्हे कल शुक्रवार को रेस्क्यू किया जाएगा।
दरअसल गुरुवार को भूपालपुरा चौकी के पास बनी पुलिया खानपुर कॉलोनी की नदी में मगरमच्छ नजर आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, पुलिया पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, लोगों की भीड़ जुटने से मगरमच्छ वापस नदी में चला गया, हालांकि कई लोगों ने मगरमच्छ के फ़ोटो और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिए।
मगरमच्छ सर्दी में पानी से बाहर आकर धूप सेवन कर रहा था, जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिविल डिफेंस की टीम द्वारा मगरमच्छ का रेस्क्यू किया जाएगा,
आपको बता दें कि इससे पूर्व गत 11 अक्टूबर को भी एक मगरमच्छ आयड़-सेवाश्रम जाने वाली छोटी पुलियां पर देखा गया था, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया था, वही आज फिर से मगरमच्छ नजर आने से आसपास के कॉलोनी वासी सहम गए है।
