महावीर फिजियोथैरेपी सेंटर में अत्याधुनिक क्रायोथेरेपी मशीन का शुभारंभ

महावीर इंटरनेशनल का सेवा कार्यों में एक और बढ़ता कदम

 | 
Mahavir International

उदयपुर 5 मार्च 2026। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा न्यू अहिंसा पुरी स्थित महावीर फिजियोथैरेपी सेंटर पर अत्याधुनिक क्रायोथेरेपी मशीन का शुभारंभ वीर सीए जसवंत सिंह बाबेल द्वारा द्वारा किया गया।

केंद्र के अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रायोथेरेपी मशीन अत्यधिक ठंड का उपयोग कर शरीर के ऊतकों को नियंत्रित रूप से शीतित करती है, जिससे दर्द, सूजन एवं त्वचा संबंधी समस्याओं में प्रभावी राहत मिलती है। यह मशीन पुरानी चोटों में लाभकारी है, रिकवरी की प्रक्रिया को तेज करती है तथा रक्त संचार को संतुलित करने में सहायक है। विशेष रूप से एथलीट्स एवं विभिन्न चिकित्सा उपचारों में इसका व्यापक उपयोग होता है। फिजियोथैरेपी सेवाओं में यह मशीन एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि सिद्ध होगी।

इसी केंद्र परिसर में हाल ही में महावीर उपकरण बैंक की स्थापना भी की गई है, जहां से वर्तमान में वॉकर, वाकिंग स्टिक, सक्शन मशीन, एयर बेड ,कमोड चेयर, बेड सेमी फोल्डर ,आईसीयू बेड, व्हीलचेयर मशीन सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं। इस सेवा हेतु संयोजक वीर राजेंद्र भंडारी (मो. 94148 51061) एवं सचिव वीर सुरेश बड़ीवाल (मो. 94141 61395) से संपर्क किया जा सकता है।

क्रायोथेरेपी मशीन के उद्घाटन अवसर पर केंद्र के वीर सुरेश बड़ीवाल, वीर अशोक खुर्दिया, मुख्य संयोजक वर्धमान मेहता, जॉन सचिव वीर राजकुमार नलवाया, ए.के. श्रीमाली, वीर जसवंत वर्डिया, वीर राजेंद्र सिंह भंडारी, जे.एस. बाबेल, वीर कमल कुमार जैन, डॉ. अजय कुमार सांखला सहित 40 से अधिक सदस्य उपस्थित थे।