सुंदरवास हत्याकांड, 18 दिन के बाद भी नही हुई गिरफ़्तारी

पुलिस की विभिन्न टीमें अलग अलग ठिकानो पर दबिश देकर उसे पकड़ने के प्रयास करने की बात कह रही हैं।

 | 
crime

उदयपुर 18 जून 2022 । शहर  के सुंदरवास इलाके में पूर्व प्रेमी द्वारा महिला 1 जून को की गई हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी 18 दिन बीतने के बाद भी अब तक नही हों पाई हैं। 

हालांकि दिन दहाड़े हुई मूलतः बिहार निवासी महिला नेहा सिंह की हत्या के बाद से ही पुलिस मामले को तफ्तीश कर रही हैं। और घटना के सीसी टीवी फुटेज सामने आने ले बाद आरोपी की पहचान शक्ति कुमार निवासी बिहार के रूप में होने के बाद से ही पुलिस की विभिन्न टीमें अलग अलग ठिकानो पर दबिश देकर उसे पकड़ने के प्रयास करने की बात कह रही हैं। 

पुलिस उप अधीक्षक जरनेल सिंह ने बताया की उनकी टीम को आरोपी के बारे में अहम् सूचना मिली हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

गौरतलब हैं की 1 जून को सुन्दर इलाके में आरोपी ने दिन दहाड़े घर में घुस कर महिला को गोली मारी थी। मामले की तफ्तीश के दौरान मृतक महिला और आरोपी द्वारा पूर्व में रिश्ता होने और फिर घर वालों द्वारा रिश्ते से मना कर देने से हुई नाराजगी सामने आया था। इस के चलते आरोपी द्वारा पूर्व में भी कई बार मृतक महिला और पति और घर वालों को जान से मारने की धमकी दी थी। महिला भी बिहार की रहने वली थी और अपने पति और 1.5 साल की बेटी के साथ सुंदरवास में अपार्टमेंट में रह रही थी।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News