डांगी समाज ने कांग्रेस से मावली की टिकट देने की मांग

कांग्रेस के दावेदार कमल डांगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांग की

 | 
kamal dangi

उदयपुर 5 अक्टूबर 2023 । राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ पार्टियां दम खम के साथ तैयारी में जुट गई है। उदयपुर की विभिन्न सीटों पर भी दावेदार तैयारी में जुट गए हैं और विभिन्न समाज पार्टियों से अपने समाज को टिकट देने की मांग कर रहे है।

उदयपुर के मावली विधानसभा में भी डांगी पटेल समाज को टिकट देने की मांग पर कांग्रेस के दावेदार कमल डांगी ने पार्टियों से मांग की। कमल डांगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिस तरह से राजस्थान में बड़ी संख्या में सभी विधानसभाओं में डांगी पटेल समाज के लोग रहते हैं।

कमल डांगी ने कहा की मावली विधानसभा में डांगी पटेल समाज को भी टिकट देने की मांग की है।  कमल डांगी ने कहा कि मावली विधानसभा में जनरल और ओबीसी को टिकट मिलता है ऐसे में इस बार डांगी समाज को टिकट देना होगा। कमल डांगी ने कहा की समाज को टिकिट देने पर सभी एक जुट होकर साथ देंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News