दाऊदी बोहरा कोविड केयर सर्विसेज़ ने लगाया टीकाकरण शिविर

470 लोगो का हुआ टीकाकरण

 | 
corona vaccination at bohra jamaatkhana

पूर्व में भी दो कैंप कर चूका है आयोजित 

उदयपुर 26 जून 2021 । दाऊदी बोहरा समाज द्वारा स्थापित दाऊदी बोहरा कोविड केयर सर्विसेज़ द्वारा बोहरवाड़ी स्थित दाऊदी बोहरा जमाअत खाना में आज (शनिवार ) टीकाकरण शिविरसम्पन्न हुआ। आज लगभग 470 लोगो को कोरोना का टीकाकरण किया गया। 

उल्लेखनीय है की कोरोना से लडने एवं बचाव के लिए उदयपुर का हर वर्ग व समाज सक्रियता के साथ प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाकर सहयोग दे रहा है। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा के विनम्र आग्रह एवं टीम उदयपुर के प्रयासों से उदयपुर के सभी सामाजिक व व्यापारिक संगठन पूर्ण उत्साह के साथ टीकाकरण को सफल बनाने में जुट गये है। दाऊदी बोहरा समाज सहित कई समाज अपने स्तर पर टीकाकरण के लिए शिविर आयोजित कर रहे है।

दाऊदी बोहरा कोविड केयर सर्विसेज़ के मुख्य कोर्डिनेटर अनीस मियांजी ने बताया की शिविर के आज लगभग 470 लोगो का टीकाकरण गया गया जिनमे बोहरवाड़ी, कहारवाड़ी, खटीकवाड़ा, भूतमहल, भोईवाड़ा जैसे आसपास के क्षेत्र ही नहीं बल्कि फतेहपुरा खारोल कॉलोनी के बड़े बुज़ुर्गो और 45 वर्ष के ऊपर के लोगो ने हिस्सा लिया।  शिविर में आसपास के बड़े बुज़ुर्गो की तादाद ज्यादा रही।

क्या है कोविड केयर हेल्पलाइन सर्विसेज़?
दाऊदी बोहरा समाज का कोविड केयर हेल्पलाइन सर्विसेज़ 14 अक्टूबर 2020 को लांच किया गया था जहाँ समाज का कोई भी व्यक्ति कॉल कर के अपनी तकलीफ बता सकता है। हेल्पलाइन टीम उन्हें एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स कि राय के मुताबिक़ मदद मुहैय्या करवाई। वहीँ कोविड केयर हेल्पलाइन सर्विसेज़ के तहत घर से ब्लड सैंपल लेने कि सुविधा, तबियत ख़राब होने पर या आपात स्थिति में उनको गाइडेंस देना, टेस्ट और दवाइयों के बारे में बताना, होम क्वैरेन्टाइन के दौरान ज़रूरत पढने पर मरीज़ को उनके घर जाकर नियमित चेकअप करना, ज़रूरत पढने पर अस्पताल में जाने कि सलाह देना, आदि सेवाए दी गई।

दाऊदी बोहरा कोविड केयर सर्विसेज़ द्वारा आयोजित टीकाकरण शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सीएचसी फतेहपुरा की टीम मंजू राजपूत और सुनील पालीवाल और मंजू शर्मा के साथ डॉ शबनम एवं उनकी टीम संतोष साल्वी, लेखिका साल्वी, भूमिका साल्वी ने पीपीई किट पहन कर टीकाकरण की प्रक्रिया अंजाम दिया।  

वहीँ दाऊदी बोहरा कोविड केयर सर्विसेज़ के सरफ़राज़ हुसैन राजनगरवाला, अहमद हुसैन नाथ, शब्बीर नायब, शब्बीर नासिर, अख्तर हुसैन बोहरा, ताहिरा खोलिया वाला, जुमाना, हामिद महू वाला, आशिक़ डीएम, बुरहान डीएम, अकील गुरावाला, सैफुद्दीन आदि का विशेष सहयोग रहा।  वहीँ शिविर के दौरान दाऊदी बोहरा जमात के सचिव ज़ाकिर हुसैन पंसारी भी मौजूद रहे


   
शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उदयपुर के दाऊदी बोहरा समाज ने अपनी कम्युनिटी के डॉक्टर्स के साथ मिल कर 14 अक्टूबर 2020 को दाऊदी बोहरा कोविड केयर समिति का गठन किया था। दाऊदी बोहरा कोविड केयर की मुहीम को जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी, सिटी कोविड प्रभारी डॉ शंकर बामणिया और उदयपुर में WHO द्वारा नियुक्त सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ अक्षय व्यास ने सराहा था और दुसरे समाज के लिए अनुकरणीय बताया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News