आयड़ नदी पर स्थित शमशान के पास मिला युवक का शव

हाथ पर मोहन सिंह लिख हुआ था। उम्र 50 के आस पास है, काली पेन्ट और हरा टीशर्ट पहने हुए है
 | 
drowning

उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुरोहितों की मादड़ी में आयड़ नदी पर स्थित शमशान के पास एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार पुरोहितों की मादड़ी में आयड़ नदी में श्मशान के पास में एक युवक का शव नदी के किनारे झाडिय़ों में फंसा देख कर लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद कमलेश मेहता को बताया। इस पर मेहता मौके पर गए और इस बारे में पुलिस को बताया। 

सूचना पर प्रतापनगर थानाधिकारी दर्शन सिंह मय जाब्ते के पहुँचे और सिविल डिफेंस की टीम से मृतक के शव को बाहर निकालवाया। लाश के हाथ पर मोहन सिंह लिख हुआ था। उम्र 50 के आस पास है, काली पेन्ट और हरा टीशर्ट पहने हुए है। पुलिस ने मृतक के शव की तलाशी ली, पर कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News