सोमवार से लापता बुज़ुर्ग की लाश आयड़ नदी में मिली

प्रतापनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी 

 | 

उदयपुर 10 मार्च 2023।  शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के आयड़ नदी में आज एक बुज़ुर्ग की लाश पाई गई।  बुज़ुर्ग की पहचान 65 वर्षीय महेंद्र परिहार निवासी भोइयों की पंचोली ग्राम कानपुर मादड़ी के रूप में हुई। 

मृतक के दामाद लक्ष्मीलाल परिहार ने बताया की मृतक महेंद्र परिहार सोमवार से घर से लापता थे , जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट प्रतापनगर थाना में दर्ज करवाई गई थी। मृतक को भूलने की बीमारी थी और कुछ समय से अस्वस्थ थे।  सोमवार को उनकी पत्नी घर से बाहर गई हुई थी तभी यह घर से कहीं निकल गए। 

मृतक के दामाद ने बताया कि आज सुबह प्रतापनगर थाने से सूचना मिली थी कि एक लाश मिली है।  जबा वह शिनाख्त के लिए पहुंचे तो चेहरे से पहचान नहीं हो पाई लेकिन कपड़ो के आधार पर पहचान हो गई। 

अभी फिलहाल मौत का कारण हादसा ही माना जा रहा है।  घर वालो ने भी किसी पर आशंका नहीं जताई है।  मृतक की तीन बेटियां है और मृतक शिक्षा विभाग से रिटायर्ड कार्मिक है। मृतक महेंद्र सिंह पहले कोलपोल क्षेत्र में निवासरत थे।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News