Update: लोयरा गांव में पुलिया में बहे दम्पति के शव मिले

पति का शव नागरिक सुरक्षा विभाग एवं एनडीआरएफ के अथक प्रयासों से आह सुबह 7:30 बजे निकाल लिया गया

 | 
loyra village

उदयपुर 27 अगस्त 2022 । जिले के लोयरा गांव में पुलिया से तेज गति से बह रही नदी में गिरे बाइक सवार दम्पति को नागरिक सुरक्षा विभाग के जवानों ने कल शुक्रवार अथक प्रयास कर महिला धापू बाई के शव को ढूंढ निकाला तो वहीं आज शनिवार सुबह साढ़े सात उसके पति के शव को भी बाहर निकाल लिया गया।

शुक्रवार सुबह पुनः 7:00 बजे लोयरा राठौड़ा का गुड़ा पुल पर नदी में बहे दंपति का सर्च रेस्क्यू वापस जारी किया गया। नागरिक सुरक्षा टीम के अथक प्रयासों के पश्चात दिन में 2:00 बजे एक महिला धापू भाई का शव सिविल डिफेंस की टीम के द्वारा निकाला गया। शव को पुलिस को सुपुर्द किया गया। 

वहीं महिला के पति का शव कुछ ही दूरी पर नागरिक सुरक्षा विभाग एवं एनडीआरएफ के अथक प्रयासों से आज शनिवार सुबह 7:30 बजे निकाल लिया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News