जयसमंद झील में मिला युवक का शव
मृतक के पास से किसी प्रकार के दस्तावेज और मोबाइल नहीं मिलने से शव की पुष्टि नहीं हो पायी
उदयपुर 16 जनवरी 2022 । जिले के जयसमंद लेक में रविवार सुबह झील में एक युवक का शव तैरता दिखाई दिया। शव को झील किनारे देख ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गयी।
ग्रामीणों द्वारा झील में शव की सूचना प्राप्त होते ही सराड़ा थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई सहित कई पुलिस कर्मी और जयसमंद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों के प्रयास से शव को पानी से निकल कर शव की पहचान करने की कोशिश की गयी लेकिन शव के पास से कोई ऐसा दस्तावेज बरामद नहीं हुआ जिससे शव की शिनाख्त की जा सके।
हालाँकि शव को झाड़ोल (सराड़ा) अस्पताल के मॉर्चरी में रखवाया है। जयसमंद चौकी प्रभारी मणिलाल मीणा ने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। जिसने हाफ जैकेट और अंगूठी पहने युवक के पेंट की जेब में जेब में कुछ दवाईयां और रोडवेज बस की एक टिकट भी मिला है। जानकारी में सामने आया है कि मृतक शनिवार को चित्तौड़गढ़ से उदयपुर आया तत्पश्चात रविवार को उदयपुर से जयसमंद पहुंचा।
पुलिस के अनुसार सम्भवतया युवक ने झील में कूदकर सुसाइड किया। मृतक की जेब से किसी प्रकार के दस्तावेज और मोबाइल नहीं मिलने से पुलिस को शिनाख्त नहीं कर पाई है। पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए लगातार कोशिश कर जानकारी हासिल करने में जुटी है ।
