करंट लगने से युवक की मौत के मामले में सलूंबर विधायक ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

मुआवज़ा देने की भी मांग 

 | 
death from electrify

उदयपुर 25 जनवरी 2023। सराड़ा थाना क्षेत्र के झाडोल तहसील में मंगलवार को करंट लगने से एक युवक की मौत होने और एक नाबालिग सहित 2 अन्य के गम्भीर घायल होने के मामले में सलुम्बर विधायक अमृत लाल मीणा बुधवार को उदयपुर मुर्दाघर पहुंचे जहाँ उन्होंने मृतक प्रकाश चोबीसा के परिजनों से मुलाकात की। 

इस मौके पर मीणा ने बिजली विभाग पर निशाना साधते हुए विभाग के अधिकारीयों को लापरवाह बताते हुए काम सही से नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की गावों में संकड़ी गलियां है करंट की लाइन भी पुराने समय की डली हुई है जो की गल गई है। 

मीणा ने कहा की बिजली विभाग के अधिकारीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाही की मांग करेंगे और ज़िला कलेक्टर से भी मृतक के  घरवालों के लिए चिरंजीवी योजना के तहत मुआवज़ा दिलाने की बात की जाएगी।  

गौरतलब है की मंगलवार को सराड़ा थाना क्षेत्र के झाडोल गांव में भागवत कथा के समापन के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला जा रहा था उसी दौरान ट्रांसफॉर्म से तार टूट कर जुलूस में चल रहे लोगों पर गिर गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें उदयपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान कैलाश चौबीसा पिता गणपत लाल चौबीसा 32 साल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया साथ ही बड़ा भाई भरत चौबीसा उम्र 35 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल है जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार करवाया जा रहा है। 

हादसे में नाबालिग युवक भी करंट की चपेट में आया था जिसे भी उपचार के लिए भर्ती करवा रखा है। जानकारों की माने तो बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार हादसे हो चुके हैं। पूरे गांव में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली के तारों का मकड़जाल बिछा रखा है। 

साथ ही ट्रांसफॉर्म कम हाइट में लगाने की वजह से आए दिन हादसे होते हैं ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत की लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते आज इतना बड़ा हादसा हो गया। बुधवार को मृतक कैलाश के शव का पोस्टमोरटम करवा कर परिजनों को सौपा दिया गया।  .
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News