खेत में काम कर रहे 2 लोगों की करंट से दर्दनाक मौत

खेत में काम के दौरान मोटर को स्टार्ट करते समय महिला व किशोर को लगा करंट

 | 
b

उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के सोनलई में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कुंए पर लगी मोटर को स्टार्ट करते समय महिला व किशोर को करंट लगने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सायरा थाना अधिकारी श्रवण कुमार जोशी ने बताया कि सायरा निवासी छगनी कुंवर पत्नी मोहन सिंह उम्र करीब 50 वर्ष अपने खेत पर पानी पिलाने के लिए कुंए पर लगी मोटर को स्टार्ट करने लगी तभी अचानक महिला को करंट का शॉक लगने से वहां चिपक गई और जोर जोर से चिल्लाने लगी। वहीं खेत पर काम कर 20 वर्षीय मोहन पिता चेनाराम गमेती निवासी ढीकोड़ा दौड़कर मौके पर पहुंचा।  महिला को बचाते समय वह भी करंट की चपेट में आ गया जिसमें दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इ दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों की सूचना पर सायरा थानाधिकारी श्रवण कुमार जोशी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और सायरा नायब तहसीलदार को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को सायरा हॉस्पिटल पहुंचाया।  जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया  जिस पर पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा कर विभाग के अधिकारियों को जानकारी देते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News