वीआईपी रोड पर मौत का गड्ढा, तीन दिन बाद भी मरम्मत नहीं
अंबामाता क्षेत्र में सड़क हादसे में हुई थी दो की मौत, लापरवाही से लोगों में आक्रोश
अंबामाता क्षेत्र में सड़क हादसे में दो की मौत, प्रशासनिक लापरवाही से लोगों में आक्रोश
उदयपुर 27 जनवरी 2026 - अंबामाता थाना क्षेत्र में दो दिन पहले सड़क के बीच बने गड्ढे के कारण हुए भीषण सड़क हादसे के तीसरे दिन तक भी संबंधित गड्ढे की मरम्मत नहीं की जा सकी है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल होकर उपचाराधीन हैं। बावजूद इसके नगर निगम और जिला प्रशासन के किसी हुई थी लेकिन इस्थिति जैसी थी वैसी ही बनई हुई है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे शहर विधायक ताराचंद जैन ने गड्ढा जल्द भरवाने और सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीसरे दिन तक भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में अचानक वाहन मोड़ा, जिससे कार बेकाबू हो गई।
कार ने सड़क किनारे लगे नाश्ते के ठेले को टक्कर मारते हुए वहां खड़े चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर आईजी गौरव श्रीवास्तव का आवास स्थित है, जहां वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए कई बेरिकेड्स लगाए गए हैं। इसके बावजूद जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां न तो स्पीड ब्रेकर बनाया गया और न ही महीनों से सड़क के बीच बने गड्ढे की मरम्मत की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से इस समस्या को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यह हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे वीआईपी रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने हुआ। तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए नाश्ते के ठेले से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक करीब 20 फीट दूर जा गिरे, जबकि कार ठेले को टक्कर मारने के बाद करीब 150 फीट दूर जाकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कार में तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था, जो दुर्घटना के काफी देर बाद तक चलता रहा। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। घटना से आक्रोशित मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर धरना भी दिया था।
उनका कहना था कि हादसे की मुख्य वजह सड़क के बीच बना गड्ढा और स्पीड ब्रेकर का अभाव है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अगले दिन 22 वर्षीय कृष्णा ओड, निवासी हरिदास जी मगरी, को गिरफ्तार कर लिया। वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही गड्ढे की मरम्मत और आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में ऐसे और भी हादसे हो सकते हैं।
#UdaipurNews #UdaipurAccident #VIPRoadUdaipur #Ambamata #RajasthanNews #RoadSafety #MunicipalNegligence #UdaipurTraffic #RajasthanAccident #LocalNewsUdaipur #UdaipurUpdates
