कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतक छात्र का अंतिम संस्कार

शहर में शांति और कानून व्यवस्था कायम

 | 
udaipur violence

उदयपुर 20 अगस्त 2024। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतक छात्र का अशोक नगर स्थित मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था कायम रही वहीँ जनजीवन सामान्य रहा और सड़कों पर आवाजाही भी निर्बाध रूप से जारी है। 

मृतक छात्र के अंतिम संस्कार में सांसद डॉ मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उपमहापौर पारस सिंघवी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आमजन शामिल हुए।  

प्रशासन और पुलिस ने किए माकूल सुरक्षा बंदोबस्त किया। इस अवसर पर आईजी अजयपाल लांबा, एसपी योगेश गोयल, एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह, एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी भी तैनात रहे।  

सुबह 7 बजे के करीब मृतक छात्र की अंतिम यात्रा, खेरादीवाडा से अशोक नगर मोक्षधाम के लिए प्रस्थान किया। जहाँ, शहरभर के लोगो ने नम आंखों से विदाई दी।  आपको बता दे की कल दोपहर में अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुआ था। 5 दिन पहले स्कूल में चाकू से हमले के बाद गंभीर घायल  देवराज का एमबी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

कल सोमवार दोपहर के बाद छात्र की मौत की खबर जैसे ही लोगों को लगी, तो शहर में सनसनी फैल गई। जगह-जगह लोग इकट्ठा होने लगे। इसके चलते प्रशासन को उन्हें कई बार खदेड़ा। इस दौरान अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और नारेबाजी करने लगे। इधर, परिजनों ने छात्र का शव लेने से इनकार कर दिया। बाद में देर रात तक प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता चली। इसमें तीन मांगों पर सहमति बनी। इनमें 51 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी और एसटी एससी एक्ट मामले में कार्रवाई की मांग की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News