डूंगरपुर मे लॉटरी से हुआ फैसला, BAP के अनुतोष रोत बने जिला प्रमुख

 | 
Dungarpur Zila Pramukh Anutosh Roat

 

Udaipur Times, Dungarpur Zila Pramukh Election: डूंगरपुर जिला प्रमुख के चुनाव मे भरपूर रोमांच देखने को मिला जहां बीजेपी के कांतिलाल डामोर और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के अनुतोष रोत के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ ।

बीजेपी और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) दोनों के प्रत्याशियों को 14-14 वोट मिले जिसके बाद दोनों के बीच लॉटरी निकाली है जिसमे भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के अनुतोष रोत नए जिला प्रमुख बने।

दरअसल डूंगरपुर की 37 सीटों मे से बीजेपी और भारत आदिवासी पार्टी (BAP)  को 14-14 सीट मिली थी जबकि कांग्रेस को 9 सीट मिली थी । कांग्रेस के 9 सदस्यों ने मतदान मे हिस्सा ही नहीं लिया । इसलिए स्थिति रोचक बन गई ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News