हर घर तिरंगा के तहत शहर के प्रमुख स्थानों की सजावट

अभियान को मिल रहा शहरवासियों का समर्थन
 | 
independence day

उदयपुर 14 अगस्त 2025 । नगर निगम द्वारा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता के तहत शहर के प्रमुख चौराहा एवं इमारत की भव्य रूप से सजावट की जा रही है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में नगर निगम द्वारा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस अर्थात 15 अगस्त तक अनवरत जारी रहेंगे। 

ghantaghar

इसी कार्यक्रम के तहत शहर के प्रमुख चौराहा एवं इमारत को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है, साथ ही टेंट एवं फूलों से भी सजाया गया है। शहर में यह अभियान व्रत स्तर पर सफल हो इसको लेकर नगर निगम द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

अभियान को मिल रहा शहरवासियों का समर्थन

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता के तहत शहर वासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। शहर वासी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अपने घरों पर तिरंगा लहरा कर देश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News