राजसमंद में 2.58 करोड़ के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन
Udaipur Times, Rajsamand News: राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने जिले की रेलमगरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जवासिया के गांगास, सांवलपुरा एवं जवासिया में विभिन्न जनोपयोगी विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया। Rajsamand News
इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। कुल 27 विकास कार्यों पर ₹257.90 लाख यानी लगभग ₹2.58 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। Rajsamand News
विभिन्न वित्तीय मदों के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग के 8 कार्यों पर ₹103 लाख, राज्य वित्त आयोगके 6 कार्यों पर ₹42 लाख, जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास के 3 कार्यों पर ₹51 लाख तथा विधायक विकास निधि के 4 कार्यों पर ₹35 लाख व्यय किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पशुपालन विभाग के अंतर्गत ₹18.90 लाख तथा ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत ₹8 लाख के कार्य भी कराए गए हैं। Rajsamand News
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि गांगास, सांवलपुरा और जवासिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं और वित्तीय स्रोतों के समन्वय से विकास कार्यों को गति मिली है तथा इनसे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने संबंधित विभागों से कार्यों के समुचित रखरखाव और शेष आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की। Rajsamand News
विभिन्न उद्घाटन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष छितर जाट, मंडल महामंत्री देवीलाल प्रजापत एवं अंबालाल गाडरी, मंडल उपाध्यक्ष लोभचंद अहीर, पूर्व मंडल अध्यक्ष उदयलाल अहीर, मंडल महामंत्री राजेंद्र व्यास, मंडल मंत्री ललित माली, पन्नालाल गाडरी, सरपंच संघ अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, जवासिया की प्रशासक लक्ष्मी देवी, उपसरपंच भगवतीलाल जैन, रामेश्वरलाल गाडरी, भेरूलाल जाट, रतन जाट, भेरूलाल गायरी, रामलाल जाट सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Rajsamand News
