Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर नगर निगम के नाव निर्वाचित महापौर पारस सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शहर में बनने वाली एलिवेटेड रोड मे जहां भी 90 डिग्री का कर्व आ रहा है उसे अधिकारियों के साथ मिल बैठकर उसे दुरुस्त किया जायेगा। सेक्टर 4 की मुख्य रोड़ पर लोगों ने अपना निवास बना दिया है जिसे दो दिन के अंदर हटा दिया जायेगा। Udaipur Elevated Road
प्रेसवार्ता में नवनियुक्त महापौर पारस सिंघवी ने शहर में भाजपा का सातवी बार बोर्ड बनाने के लिए शहर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे पहले मेरी प्राथमिकता झीले और सडके है इस दिशा में कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। मेरा एजेंडा पहले दिन से ही चालू है। जनता को अपने काम के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पडेंगे, शहर के 80 पार्षदों को साथ लेकर वार्ड के हर स्तर पर कार्य कराये जायेंगे। Udaipur Municipal Corporation
सिंघवी ने कहा कि अधिकारियों को आज ही कडे निर्देश दिये कि जनता को किसी प्रकार कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। निगम में बढे हुए वार्डो में भी विकास के कार्य तीव्र गति से करवाये जायेंगे।
शहर में पानी के 72 घंटे में पेयजल की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस शहर का वातावरण दुषित कर रहे है, उन्होंने कहा कि पानी को 48 घंटे में देने की व्यवस्था को लेकर सम्बंधित अधिकारियों ने चर्चा की जा रही है , दो घंटे की बजाय एक घंटे ही पानी दे और तेज दबाव के साथ दे। Udaipur News
आयड नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वर्तमान विधायक ताराचंद जैन एवं पूर्व नेताओं ने भी कार्य किया इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है इसमें कुछ कमिया रही है उन्हें दूर किया जायेगा। पेड लगाये जो उचित समय पर नहीं लगे उसकी वजह से नुकसान हुआ। आज आयड नही साफ हुई है पहले गंदगी का अम्बार लगा रहता है। स्वयंसेवी संस्थाओं से चर्चा कर आयड को सुंदर बनाने का कार्य किया जायेगा, जिससे निगम का राजस्व बचेगा।
छोटे चुनाव में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के द्वारा रोड़ शो करने के सवाल पर सिंघवी ने कहा कि कार्यकर्ता जब संवैधानिक पद पर पहुंच जाता है तो कार्यकर्ता अपना नैतिक दायित्व एवं धर्म नहीं छोडता। मुख्यमंत्री एक कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बने है।
एक सवाल के जवाब में सिंघवी ने कहा कि शहर में किसी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, चाहे वह पार्टी के किसी बडे पदाधिकारी का ही क्यों न हो। फुटपात पर किए गए अतिक्रम को हटाये जायेंगे।
संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर उपमहापौर दिनेश भट्ट, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठोड़, महामंत्री देवीलाल सालवी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, डॉ. पंकज बोराणा, पार्षद अशोक नागदा, प्रकाश अग्रवाल, शहर मीडिया प्रभारी सीमा चम्पावत, कृष्णकांत कुमावत, दुदाराम डांगी, गोविन्द दीक्षित, डॉ ओम पारीक, हरीश कुमावत, दीपक कुमावत, राजेश स्वर्णकार सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।