दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में ब्लास्ट

दिल्ली में हाई अलर्ट जारी
 | 
blast at red fort metro station delhi

दिल्ली 10 नवंबर 2025। देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास आज सोमवार शाम 6:55 बजे पर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धमाके में कई लोगों की मौत हो गई। हालाँकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है ,वहीँ ब्लास्ट के कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

बताया जा रहा है की धमाके की गूँज बहुत तेज थी। यह गूँज कई किलोमीटर तक फैली। आग लगने से नुकसान हुआ। लाल जैन मंदिर को भी नुकसान पहुंचा। 

दिल्ली मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक पर डीएमआरसी ने एग्जिट व एंट्री बंद कर दी है। वायलेट लाइन पर कई स्टेशनों के एंट्री एग्जिट गेट बंद किया गया। यात्रियों के प्रवेश पर लगाई गई रोक। स्टेशनों पर सुरक्षा जांच भी बढ़ाई गई।

Source: Media Reports