जनाना अस्पताल के भवन निर्माण का कार्यादेश जारी करने की मांग
सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा
उदयपुर 9 अप्रैल 2026। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने RNT मेडिकल कॉलेज अंतर्गत पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के भवन निर्माण को लेकर कार्यादेश जारी करने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखा है।
उल्लेखनीय है कि DMFT के द्वारा 2016 से लेकर अब तक 811 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसमें उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के नए भवन का निर्माण भी शामिल है। इसके लिए 60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। कुल 120 करोड़ की लागत बनने वाले इस भवन की आधी राशि DMFT से और शेष UDA फंड से वहन की जाएगी।
सांसद डॉ रावत ने पत्र में लिखा कि महिला चिकित्सालय का भवन जर्जर अवस्था में है, जहां जल्द ही नए भवन की आवश्यकता है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं भी पूर्ण हो चुकी है और अब केवल निर्माण करने वाली एजेंसी को कार्यादेश शेष है। जल्दी भवन निर्माण से वर्तमान में महिला मरीजों को आ रही परेशानी दूर होगी।
सांसद डॉ रावत ने इस मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटी तथा संबंद्द अधिकारियों से भी चर्चा की है और जल्द परिणामजनक कार्रवाई करने का आग्रह किया। ज्ञात रहे कि सांसद डॉ रावत संभाग के सबसे बडे अस्पताल में संसाधनों की कमी को पूरी करने के लिए अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रहे हैं। अस्पताल के समीप स्थित पशु चिकित्सालय व अन्य भवनों को भी अन्यत्र स्थापित कर जगह अस्पताल विस्तार के लिए आबंटित करने के संबंध में भी पूर्व में पत्र लिखा है।
#UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurDevelopment #HealthcareRajasthan #WomenHospital #MannalalRawat #RNTMedicalCollege #DMFT #HospitalInfrastructure #UdaipurUpdates
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
